Sunday, September 11, 2011

Teach us your decrees Lord

Psalm 119:26(Teach us your decrees Lord)
                26 मैं ने अपनी चालचलन का तुझ से वर्णन किया है और तू ने मेरी बात मान ली है; तू मुझ को अपनी विधियां सिखा!
Psalm 25:4, 5(Guide us in your truth and teach us, for you are God our Savior)
                4 हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे।
5
मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं।
Psalm 27:11(Teach us your way, LORD)
                11 हे यहोवा, अपने मार्ग में मेरी अगुवाई कर, और मेरे द्रोहियों के कारण मुझ को चौरस रास्ते पर ले चल।
Psalm 86:11(Teach us your way, LORD,  that we may rely on your faithfulness)
                11 हे यहोवा अपना मार्ग मुझे दिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूंगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूं।
Job 34:32(Teach us what we cannot see)
                32 जो कुछ मुझे नहीं सूफ पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैं ने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा करूंगा?
Ex 33:13(Teach us your ways so we may know you Lord)
                13 और अब यदि मुझ पर तेरे अनुग्रह की दृष्टि हो, तो मुझे अपक्की गति समझा दे, जिस से जब मैं तेरा ज्ञान पाऊं तब तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे। फिर इसकी भी सुधि कर कि यह जाति तेरी प्रजा है।

No comments:

Post a Comment